महाविद्यालय लमगड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर एक दिवसीय शिविर आयोजित

Spread the love

राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा अल्मोड़ा में 24 सितंबर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० एस० एच० नयाल के दिशा निर्देशन में पहला एक दिवसीय शिविर लगाया गया।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ० सुनीता बिष्ट ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। फिर छात्र-छात्राओं ने लक्ष्य गीत के उपरांत राष्ट्रीय सेवा योजना का आदर्श वाक्य “मैं नहीं बल्कि आप”का नारा लगाया। छात्र-छात्राओं के द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान के साथ वृक्षारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में छात्र-छात्राओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम ,पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली, और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की तीसरे सत्र में जागरूकता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के एंटी ड्रग समिति के संयोजक प्रो०सचिन रस्तोगी के द्वारा छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया ।

प्राचार्य प्रो० एच० एस० नयाल ने छात्र छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा स्वयंसेवकों को समाज सेवा से जोड़ना और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य है।

इस अवसर पर प्रो० नरेश गंगवार, प्रो०सिद्धार्थ गौतम,पुस्तकालय अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र नेगी ,कार्यालय से श्री सुशील कुमार, श्री अर्जुन बगड़वाल, श्री ललित परिहार, श्री हेम कुमार , श्री विक्रम सिंह , श्री दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे ।

वही छात्र-छात्राओं में पिंकी, रश्मि बिष्ट,शांति बिष्ट ,किरण ,विनीता बोरा बिष्ट, प्रियंका ,उर्मिला, नेहा नेगी गीतिका बिष्ट ,रजनी ,तनु , प्रिया गौरव ,नीरज ,योगेश, रितेश आर्य, अंजलि, सुमन, लता , रोशनी ,कविता,अभिषेक, दीक्षा,सुषमा आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *