ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में छात्रसंघ चुनाव को लेकर अभाविप ने जारी की अधिकृत प्रत्याशियों की सूची

Spread the love

देवप्रयाग। ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में होने जा रहे छात्रसंघ चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), देवप्रयाग इकाई ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। देवप्रयाग इकाई के नगर मंत्री नवीन कुमार ने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए बताया कि अभाविप विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में सभी प्रमुख पदों पर अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेगी।

अभाविप द्वारा घोषित अधिकृत प्रत्याशियों में—
1. छात्रसंघ अध्यक्ष — आर्यन दीप
2. विश्वविद्यालय प्रतिनिधि — सुमित चौहान
3. उपाध्यक्ष — देवांशु ध्यानी
4. महासचिव — सुखदेव
5. सहसचिव — साक्षी
6. कोषाध्यक्ष — आँचल
को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।
नगर मंत्री नवीन कुमार ने सभी अधिकृत प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन द्वारा छात्रहितों के लिए निरंतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की कई वर्षों की मेहनत, सक्रियता एवं छात्र-छात्राओं के बीच उनकी भूमिका को देखते हुए उन्हें प्रत्याशी घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाते हुए उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
नवीन कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य केवल छात्रसंघ चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों से जुड़े शैक्षणिक, सामाजिक एवं मूलभूत सुविधाओं के विषयों को प्रमुखता से उठाना और छात्रहित में निरंतर कार्य करना है।
इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद सिंह, गौरव सिंह, दीपक रावत , प्रियभरत सहित अन्य छात्र नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सभी अधिकृत प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। छात्र नेताओं ने प्रत्याशियों के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए छात्रहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की अपेक्षा जताई।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, देवप्रयाग इकाई ने सभी विद्यार्थियों से छात्रहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक सहभागिता की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *