“कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश” गजा ( डी पी उनियाल) नरेंद्र नगर क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मातृछाया जयकोट मे ग्राम पंचायत जयकोट, फलसारी एवं ग्राम पंचायत थन्यूल मे ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने विकास कार्यों के लिए जयकोट व थन्यूल ग्राम पंचायत में विधायक निधि से धनराशि स्वीकृत की है। जनसंवाद कार्यक्रम में सुबोध उनियाल ने फिपल्टी पलाम मे मेडिकल कॉलेज स्वीकृति की बात भी दुहराई, कहा कि भविष्य की सम्भावनाओं व ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए यह जरुरी है कि, ग्रामीण क्षेत्रों के विकासोन्मुख कार्यों की योजनाओं को बनाया जाय, कहा कि एम्स ऋषिकेश व जौलीग्रान्ट मे स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से ही निकटतम क्षेत्रों का विकास हुआ है, कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों में करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है, उन्होंने कहा कि हमेशा सोच सकारात्मक व भविष्य की सम्भावनाओं के लिए होनी चाहिये।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी तथा त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए, जन संवाद कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, चम्बा ब्लॉक पूर्व प्रमुख शिवानी विष्ट, जिला पंचायत सदस्य गजा ताजबीर सिंह खाती, भाजपा मंडल महामंत्री सुनील चौहान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका चौहान, जिला पंचायत सदस्य चाका, जोत सिंह असवाल ने भी सम्बोधित किया, जयकोट फलसारी आगमन पर प्रधान जयकोट श्रीमती राधिका नेगी, ग्राम पंचायत प्रधान फलसारी बिरेंद्र सिंह चौहान ने माल्यार्पण व शाल ओढाकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का स्वागत किया, इस अवसर पर प्रधान सैण धन सिंह सजवाण, माणदा श्रीमती भगवानी देवी, पयालगांव फ्योंला देवी, घरगांव कुशबीर पुंडीर, पूर्व जेष्ठ प्रमुख ईश्वरी विजल्वाण, सभासद भगवान सिंह चौहान, रमेश चन्द्र नयाल, सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह खाती, हंशलाल सिंह चौहान,सहित तहसीलदार गजा सुश्री ज्योति (प्रशिक्षु आई ए एस) अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नरेंद्र नगर प्रवीन कर्णवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राम प्रकाश, प्रभागीय बनाधिकारी नई टिहरी हिमांशु बागडी़, रेंजर सौरभ, राजि अधिकारी नरेंद्र नगर एस एस नेगी, पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष नेगी व अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे, जयकोट फलसारी बैठक के बाद ग्राम पंचायत थन्यूल मे ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए विधायक निधि से विकास कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत की, प्रधान श्रीमती मंजू रावत व ग्रामीणों ने ढोल दमाऊ के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
