मुंबई। ‘अंतस’ फ्रेंचाइज़ी ने दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है। फिल्म के पहले और दूसरे भाग को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलने के बाद अब ‘अंतस 3’ भी रिलीज के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को दर्शकों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।
‘अंतस’ की लोकप्रियता में अभिनेता आलोक भारद्वाज और अभिनेत्री श्रेया खन्ना की जोड़ी का भी महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। दोनों कलाकारों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और भावनात्मक अभिनय ने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है। ‘अंतस 3’ में दोनों को एक बार फिर साथ देखकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
फिल्म का निर्देशन सुरेंद्र स्वामी ने किया है, जबकि इसकी कहानी और लेखन महेश रोनिवाल ने किया है। निर्माता सुरेश नागर के नेतृत्व में सोनम टेलीफिल्म्स के बैनर तले निर्मित ‘अंतस 3’ इस लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी का तीसरा अध्याय है।
पहले भाग से शुरू हुआ ‘अंतस’ का सफर दूसरे भाग की सफलता के बाद अब तीसरे भाग तक पहुंच चुका है। दर्शकों से मिल रहा लगातार प्यार इस फ्रेंचाइज़ी की लोकप्रियता को दर्शाता है। रिश्तों, भावनाओं और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी कहानी ने दर्शकों के साथ एक भावनात्मक जुड़ाव बनाया है।
आलोक भारद्वाज और श्रेया खन्ना की जोड़ी ने भी इस सफर को अपनी अलग पहचान दी है। दोनों के अभिनय और कहानी से जुड़े भावनात्मक पहलुओं को दर्शकों की ओर से सराहना मिल रही है।
दर्शकों के प्यार और समर्थन के लिए आलोक भारद्वाज और श्रेया खन्ना ने आभार व्यक्त किया है। दोनों कलाकारों ने कहा कि ‘अंतस’ को मिली सफलता और दर्शकों का यह स्नेह उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने इस पूरी यात्रा का श्रेय दर्शकों के अथाह प्रेम और समर्थन को दिया।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com
