अलग राज्य गठन के बाद भी पूरी नहीं हुई उत्तराखंड की जनता की उम्मीदें-मदन सिंह सामंत

Spread the love

हरिद्वार, 10 सितम्बर। सारे काम का तुरंत हल पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष मदन सिंह सामत ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि गंगा का बजट गंगा के संरक्षण संवर्धन में लगना चाहिए और कुंभ निर्माण कार्य निष्पक्षता से किए जाएं। जिससे निर्माण का लाभ हरिद्वार की जनता को लंबे समय तक मिल सके।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में पार्टी का विस्तार किया जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। मदन सिंह सामंत ने कहा कि जिन उम्मीदों से जनता ने राज्य के लिए संघर्ष किया था। राज्य गठन के बाद भी जनता की उम्मीदें पूरी नहीं हो पायी हैं। प्रदेश से युवाओं का पलायन बंद नहीं हो रहा है।

रोजगार की तलाश में युवा लगातार अन्य प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पलायन पर रोक लगाने के लिए सरकार स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराए। स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद लचर है। जिनमें सुधार किया जाए।

जन समस्याओं के अंबार लगे हुए हैं। जिनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। कुंभ बजट को हरिद्वार के विकास में ठीक रूप से लगाया जाए और किसी भी प्रकार की बंदर बांट ना हो। इस दौरान नरेंद्र सिंह, मनीष भाटिया, जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *