राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी में संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Spread the love

आज दिनांक 09.09.2026 को राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी के प्रांगण में संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि श्री जोत सिंह असवाल जी जिला पंचायत सदस्य, विशिष्ट अतिथि श्री मुकेश बिजल्वाण जी ग्राम प्रधान पालेगी, श्री आशीष कुमार जी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी द्वारा दीप प्रज्वलन के  साथ किया गया। संकुल स्तरीय खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किय।

जूनियर वर्ग में 600 मीटर दौड़ बालक/बालिका आदित्य शि० हि० प० स्कूल चाका /कु० प्राची पयाल रा०जू०हा० स्कूल पेंदार्स ने प्रथम स्थान। 200 मीटर संजना पेंदार्स प्रथम, 100मीटर प्राची पयाल पेंदार्स प्रथा बालक 100 तथा 200 में दीपांशु जूनियर हाईस्कूल फड़िक्योँ प्रथम, लंबी कूद बालक सक्षम प्रथम राजकीय जूनियर हाईस्कूल लवा, लम्बी कूद बालिका राधिका राजकीय जूनियर हाईस्कूल पेंदार्स प्रथम, बालक वर्ग ऊंची कूद करण शिवालिक स्कूल चाका प्रथम प्राथमिक स्तर 50 मीटर, 100मीटर 400मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर जयशिखा, 100मीटर इशिका शिवालिक चाका, जबकि प्राथमिक कोट से साक्षी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अन्य सभी प्रतियोगिताओं का भी विधिवत रूप से आयोजन किया गया।

इस अवसर पर संकुल मणगांव के समस्त शिक्षकों द्वारा विभिन्न खेलों को संपन्न कराया गया जिसमें निवर्तमान संकुल समन्वयक श्री देवेंद्र सिंह नेगी, सी.आर.पी मीनाक्षी राणा, विभिन्न प्रधानाध्यापक/सहायक अध्यापक श्रीमती सुशीला पंवार, श्री दलबीर सिंह चौहान, ऊषा त्रिवेदी, विजयानंद बिजल्वाण, कल्याण सिंह चौहान, इशम सिंह, अरविंद सिंह, मनीषा बिजल्वाण, चमन लाल अंजवाल, महावीर सिंह, खुशीराम बंगवाल, किशोरी लाल पंत, सौंपा तनवार, कुसुमलता नेगी, पुरंजी लाल गैरोला, शैलेन्द्र बिजल्वाण, परमेश बिजल्वाण, गोपाल सिंह भंडारी, आशीष चंद्र जी, मोर सिंह, गौरव बिजल्वाण आदि शिक्षक उपस्थित रहे। संकुल स्तरीय खेलकूद में मंच संचालन संकुल खेल प्रभारी श्री जगत सिंह असवाल सहायक अध्यापक राजकीय जूनियर हाईस्कूल पेंदार्स द्वारा किया गया। श्री असवाल ने संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता को निर्विवाद संपन्न करवाने के लिए सभी शिक्षक साथियों का धन्यवाद भी किया। मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि द्वारा बच्चों के समग्र विकास हेतु खेल की महत्ता पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा स्थान पाने वाले छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *