रावली महदूद में नाले में बही छह वर्षीय बच्ची का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त

Spread the love

हरिद्वार: दिनांक 07.09.2026 को थाना सिड़कुल को सूचना प्राप्त हुई कि रावली महदूद में 02 बच्ची नाले मे बह गई जिनमें से जिसमे एक बच्ची हिमानी पुत्री सोहनपाल निवासी ग्राम फरीदपुर थाना कीरतपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र-07 वर्ष बच गई है व दूसरी बच्ची जिसका नाम विधिका पुत्री गौतम उम्र-06 वर्ष निवासी ग्राम फरीदपुर थाना कीरतपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल पता मनोज ठेकेदार का मकान रावली महदूद थाना सिडकुल जिला हरिद्वार जो नाले मे बह गई है।

उक्त बच्ची की तलाश हेतु थाना सिड़कुल पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया गया इसी क्रम में आज दिनांक 08.09.2026 को बच्ची की तलाश करते हुए बच्ची का शव रानीपुर क्षेत्र में बरामद हुआ जिसके परिजनों द्वारा शव को शिनाख्त की गई बच्ची के शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला चिकित्सालय मोर्चरी दाखिल किया गया पंचायतनामा की अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *