बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-1, भेल रानीपुर, हरिद्वार में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अनुशासन प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “शिक्षक होना केवल एक पेशा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सबसे पवित्र संकल्प है। शिक्षक बच्चों को केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि उनमें संस्कार और चरित्र का निर्माण भी करता है। एक सच्चा शिक्षक ही समाज को सही दिशा दे सकता है।”
विद्यालय के वरिष्ठ लेखाकार सुनील सैनी ने सभी शिक्षकों के त्याग और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि “गुरु ही शिष्य के भविष्य का निर्माता होता है और छात्रों में संस्कारों को आगे बढ़ाने में शिक्षक की भूमिका अतुलनीय है।”
कार्यक्रम का संचालन संध्या शर्मा ने किया और पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में निखत प्रवीन, सुनील सैनी, राम अवध, राजकुमार, अरशद अली, वेद राम, मुकेश कुमार तथा बृजेश कुमार आदि विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और पूरे कार्यक्रम का वातावरण हर्ष और सम्मान से भरा रहा।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
