धनौरी पीजी कॉलेज में ग्रुप-सी कर्मचारियों के लिए तकनीकी एवं डिजिटल प्रशिक्षण सत्र का सफल समापन

Spread the love

धनौरी (हरिद्वार), 1 सितंबर।धनौरी पीजी कॉलेज के सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ (आईटी सेल) द्वारा महाविद्यालय के ग्रुप-सी कर्मचारियों के लिए आयोजित तकनीकी एवं डिजिटल प्रशिक्षण सत्र का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों, सूचना प्रौद्योगिकी के विभिन्न उपकरणों तथा ऑनलाइन कार्यप्रणाली के प्रति दक्ष एवं जागरूक बनाना था।

समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डॉ) विजय कुमार.ने कहा कि वर्तमान समय में प्रशासनिक एवं कार्यालयी कार्यों के प्रभावी संचालन में डिजिटल तकनीक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने आईटी सेल द्वारा आयोजित इस उपयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कर्मचारियों की कार्यकुशलता एवं तकनीकी क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आईटी सेल प्रभारी डॉ. अर्पित सिंह ने प्रशिक्षण सत्र की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न डिजिटल टूल्स एवं ऑनलाइन माध्यमों के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नई तकनीकों को सीखने में विशेष रुचि दिखाई।

कार्यक्रम के सफल संचालन एवं प्रबंधन में डॉ. शौर्यादित्य, डॉ. गौरव, डॉ. निधि एवं डॉ. कुमुद ने विशेष सहयोग एवं सक्रिय भूमिका निभाई।

प्रशिक्षण सत्र के समापन पर सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के संबंधित ग्रुप-सी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *