SSP हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो के विरुद्व प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन चैकिंग एवं सुरागरसी/पतारसी हेतु पुलिस टीमें गठित गयी ।
उक्त के क्रम में दिनांक 24.08.2026 को लक्सर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा अलग-अलग जगहो से दौराने चैकिंग 02 व्यक्तियों को कुल 173 अवैध नशीले कैप्सुलो के साथ पकडा गया ।
आरोपितों से जानकारी व पूछताछ करने से ज्ञात हुया कि दोनों आरोपित नशे के आदी है, नशीले कैप्सूलो को स्वयं के लिये व कुछ अपनी निजी जरुरतो को पूरा करने के लिये बेचने के लिये अपने पास रखते है। आरोपितों से बरामद अवैध नशीले कैप्सूलो के स्रोत की जानकारी ली जा रही है। आरोपितों के विरूद्ध कोतवाली लक्सर पर एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किये गये ।
नाम पता आरोपित
1-वसीम अहमद उर्फ सीम्मी पुत्र जाहिद हसन नि० नेन्हदपुर सुठारी कोतवाली लक्सर हरिद्वार।
2-आरिफ पुत्र फुरकान निवासी मोहल्ला ढाब सुल्तानपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
वसीम अहमद उर्फ सीम्मी से बरामद
Dicyclomine HCl, Tramadol HCI & Acetaminophen Capsules के 101 कैप्सूल
आरिफ से बरामद
Dicyclomine HCl, Tramadol HCl & Acetaminophen Capsules के 72 कैप्सूल

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
