धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त परिसर के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से महाविद्यालय परिसर के अंदर एवं बाहर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय दुष्प्रभावों तथा इसके उपयोग को कम करने की आवश्यकता के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार, डॉ. अलका सैनी, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. प्रियंका नेगी एवं डॉ. अर्पित ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग से बचने, प्लास्टिक कचरे का उचित निस्तारण करने तथा दैनिक जीवन में कपड़े एवं जूट के थैलों सहित पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
जागरूकता अभियान के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में लोगों को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न जागरूकता नारों एवं संदेशों के माध्यम से प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के निर्माण का आह्वान किया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य धनौरी पी.जी. कॉलेज को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाना है। साथ ही विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जिम्मेदार उपभोग एवं सतत जीवनशैली के प्रति व्यवहारिक चेतना विकसित करना भी इस पहल का महत्वपूर्ण लक्ष्य है।
अभियान एवं रैली में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अभियान को सफल बनाने में UPNL कर्मचारियों श्री शेखर सैनी, श्री कुलदीप एवं दिव्यांशु का भी विशेष एवं सराहनीय सहयोग रहा।
यह पहल महाविद्यालय को स्वच्छ, स्वस्थ, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल परिसर के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com
