आज दिनांक 21/08/26 को महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी यमकेश्वर उत्तराखंड में प्राचार्य प्रोफ़ेसर डॉ योगेश कुमार शर्मा के संरक्षण मे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं एंटी ड्रग सेल के संयुक्त तत्वाधान मे मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमे मंच संचालन डॉ नीरज नौटियाल ने किया।
डॉ नीरज नौटियाल अपने सम्बोधन में मन बुद्धि ओर मन कैसे काम करते है विषय पर महत्वपूर्ण प्रकाश डाला तत्पश्चात् कार्यकम अधिकारी डॉ दीपा शर्मा ने स्वयंसेवियों को राष्ट्र के लिए सेवा भाव की सीख दी इनके बाद डॉ आँचल सिलोड़ी समुदायिक केंद्र यमकेश्वर ने मन की गतिविधि के बाद तन क्या लक्षण देता है और हमें किन किन शारीरिक लक्षणो पर ध्यान देना चाहिए इस विषय पर चेताया ततपश्चात् डॉ अजित तिवारी समुदायिक केंद्र यमकेश्वर ने बताया की हमें अपने दिमाग़ को हमेशा सकारात्मक सोच मे व्यस्त रखना चाहिए, इतना ही नहीं उन्होंने ओ. सी. डी.जोकि एक मानसिक बीमारी है के विषय मे विस्तृत रूप से चर्चा की।
उसके बाद प्रश्नोत्तर सत्र शुरू हुआ जिसमे डॉ अजित ने स्वयंसेवियों एवं प्राध्यापकगण एवं कर्मचारिगण के प्रश्न के संतुष्टिपूर्ण उत्तर दिए इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजेश कुमार त्रिपाठी ने मानसिक स्वास्थ्य ठीक न होने पर समाज मे होने वाली दुर्घटनाओ के विषय मे विस्तार पूर्वक बताया तातपश्चात् महाविद्यालय के संरक्षक प्राचार्य प्रोफ़ेसर डा योगेश कुमार शर्मा ने एन.ई.पी.नई शिक्षा नीति के महत्व पर प्रकाश डाला साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना की शुरुआत कैसे हुई एवं उसके महत्व ओर उद्देश्य को विस्तृत रूप से प्रकाशित किया उन्होंने मैं नहीं आप राष्ट्रीय सेवा योजना के स्लोगन के अस्तित्व को प्रकाशित किया
इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य मे महाविद्यालय के प्रध्यापकगण डॉ तनूजा बिष्ट डॉ ऋतू कश्यप डॉ गिरिराज सिंह डॉ विकास रंजन डॉ सुनील देवराड़ी डॉ सुरेश कुमार चौबे डॉ पूजा रानी डॉ हिमानी बडोनी डॉ केशव प्रसाद डबराल एवं कर्मचारी गण प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह बिस्ट श्री मानेंद्र सिंह बिस्ट श्रीमती सरोज श्री अरविन्द कुमार श्रीमती बिना देवी श्री अखिलेश श्री धर्मेंद्र श्री प्रशांत श्री शंकर सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी एवं सभी स्वयंसेवी आदि उपस्थित रहे।


Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
