धनौरी पी.जी. कॉलेज में प्राचार्य प्रो. विजय कुमार ने Research Proposal Writing पर दिया महत्वपूर्ण व्याख्यान

Spread the love

धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी में महाविद्यालय के सहायक आचार्यों के लिए आयोजित Internal Faculty Development Programme (FDP) के अंतर्गत “How to Write Research Proposal for Funding” विषय पर एक अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक Expert Lecture का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने स्वयं विषय विशेषज्ञ के रूप में व्याख्यान प्रस्तुत किया।

अपने व्याख्यान में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने Research Proposal Writing, Research Problem Identification, Objectives Formulation, Research Methodology, Novelty, Expected Outcomes एवं Budget Planning जैसे महत्वपूर्ण aspects पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्राचार्य जी ने विशेष रूप से Research Funding प्राप्त करने के लिए proposal को funding agency की guidelines के अनुरूप तैयार करने, research objectives को स्पष्ट एवं measurable रखने तथा प्रस्तावित शोध के scientific, social and academic impact को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों को विभिन्न Funding Opportunities, Project Proposals एवं Research Grants के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सहायक आचार्यों ने प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह Expert Lecture उन्हें भविष्य में Research Projects एवं Funding Proposals तैयार करने में निश्चित रूप से उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *