राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के लागू होने के छह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 के अंतर्गत हो रहे कार्यक्रमों के क्रम में आज दिनांक 19 अगस्त 2026 को प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा मंच संचालन डॉ यशवंत सिंह ने किया।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए शिक्षा के जीवन, समाज और देश के विकास में महत्व जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। कविता लेखन के साथ प्रतिभागी विद्यार्थियों ने अपनी स्वरचित कविताओं का कविता-पाठ भी किया।
कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आयुषि निर्मल (बी.एससी. पंचम सेमेस्टर) ने, द्वितीय स्थान महक (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) ने और तृतीय स्थान आंचल (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) ने प्राप्त किया।
कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. यशवंत सिंह, डॉ. आराधना राठौर और डॉ. मंजू पांडे के संयुक्त संयोजन में किया गया। साथ ही डॉ. मंजू पांडे, डॉ. आराधना राठौर एवं डॉ आलोक बिजल्वाण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सम्मिलित रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता, आलोचनात्मक चिंतन और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करने पर विशेष बल देती है। कविता लेखन जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ उन्हें अपने विचारों को स्वतंत्र एवं प्रभावी ढंग से व्यक्त करने के लिए तैयार करती हैं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ किशोर सिंह चौहान, डॉ किरण जोशी, डॉ खुशपाल, डॉ विनीत कुमार, डॉ निशी दुबे, डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ नेहा बिष्ट, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ कुलवीर सिंह राणा, श्रीमती उर्वशी जुयाल, श्री राजेश राणा, श्री स्वर्ण सिंह, श्री मदन सिंह, श्री रोशन लाल, श्री होशियार सिंह, श्री जीतेन्द्र सिंह, श्री जय प्रकाश भट्ट, श्री सुनील गैरोला, श्री अमीर सिंह चौहान, श्री सुनील रमोला, श्री नरेश रमोला, श्री कौशल सिंह बिष्ट, श्री धनराज सिंह बिष्ट, श्रीमती हिमानी रमोला, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्री संजय कुमार, श्री रमेश चंद्र एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
