राजकीय महाविद्यालय पोखड़ा में एक दिवसीय ओरियन्टेशन कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को राजकीय महाविद्यालय पोखड़ा के परिसर में उत्तराखण्ड शासन की महत्वाकांक्षी योजना देवभूमि उद्यमिता योजना के अन्तर्गत एक दिवसीय ओरियन्टेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रोजेक्ट ऑफिसर के रूप में डॉ० डी०पी० चौहान (भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद, गुजरात) ने सभी विद्यार्थियों को उद्यमिता का महत्व बताते हुए उत्तराखण्ड के परिवेश में उद्यमिता स्थापित किए जाने के लिए प्रेरित किया। उन्होने प्रभावी एवं रूचिकर वक्तव्य द्वारा विद्यार्थियों को उद्यमिता के साथ जुडने की सलाह दी।

महाविद्यालय नोडल आशा आर्य ने अपने क्षेत्र में सम्भावित उद्यमों कों अपना कर उत्तराखण्ड के विकास में सहभागी बनने की अपेक्षा की। प्राचार्य प्रभारी के रूप में डॉ० राजममता ने विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया एवं प्रोजेक्ट ऑफिसर का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने की आपेक्षा की।

इस अवसर पर सभी डॉ० राजममता, आशा आर्य, डॉ० श्रेयांश त्रिपाठी, डॉ० देवानन्द दुर्ग, डॉ० राजेन्द्र सिंह बिष्ट, श्री पंकज सिंह बिष्ट, श्री मान सिंह, श्री राहुल, श्रीमती कुसुम, श्रीमती हेमलता एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *