नशे की हालत में कार चला रहे एक कांवड़िये ने पैदल जा रहे कांवड़िये को मारी टक्कर

Spread the love

हरिद्वार- बहादराबाद क्षेत्र में नशे की हालत में कार चला रहे एक कांवड़िये ने पैदल जा रहे कांवड़िये को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद को शांत कराया।

पुलिस की जांच में वाहन चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन का भारी चालान किया।

दुर्घटना में पैदल कांवड़िये की कांवड़ क्षतिग्रस्त हो गई थी। श्रद्धालु की यात्रा बाधित न हो, इसके लिए हरिद्वार पुलिस ने उसे नई कांवड़ उपलब्ध कराई, जिसके बाद वह अपनी यात्रा पुनः शुरू कर सका।

पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा कांवड़ यात्रा के दौरान संयम बरतते हुए यातायात नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *