हरिद्वार: आज दिनांक 05/08/2026 की शाम नहर पटरी दौलतपुर में नियुक्त जवानों को एक बच्चा उम्र 06 वर्ष बदहवाश अवस्था में रोता हुआ मिला जो अपने माता पिता से बिछड़ गया था।
जवानों द्वारा उस बच्चे को अपनी संरक्षण में लेकर पूछताछ की गई तो उसके द्वारा अपना नाम वंश व अपनी माँ का नाम पूजा बताया तथा गाँव का नाम नूरपुर मुजफ्फरनगर बताया।
कंट्रोल रूम हरिद्वार व रुड़की को अवगत करा कर बताए गांव नूर पुर को गूगल मैप पर सर्च कर गांव स्थित एक जनरल स्टोर संचालक तथा उसके बाद बच्चे के घर के नम्बर लेकर बात की गई।
बच्चे की माता पूजा से मोबाइल नंबर के जरिए बात की गई तो पता चला कि वह कलियर क्षेत्र में बच्चे को तलाश कर रही थी।
महिला के पास जाकर बच्चे को सकुशल सुपुर्द किया गया। बच्चा मिलने पर मां द्वारा उत्तराखंड पुलिस का दिल से धन्यवाद किया गया।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com
