राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव पौड़ी गढ़वाल में उत्तराखंड सरकार की देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को पारंपरिक नौकरी की सोच से आगे बढ़ते हुए स्वयं के रोजगार तथा उद्यमिता विकास में अपने योगदान के लिए प्रेरित करना था ।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजेश कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन साथ किया गया अपने संबोधन में उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वह सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अपने कार्य कौशल तथा अपने विवेक के बल पर स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकते हैं इस दौरान भारतीय उद्यमिता संस्थान अहमदाबाद से आए जनपद पौड़ी के समन्वयक डॉ. देवेन्द्र सिंह चौहान ने छात्रों को उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी उन्होंने बताया कि आप अपनी स्थानीय जरूरत के आधार पर अपने उद्योगों को स्थापित कर सकते हैं ।
उन्होंने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इसके अंतर्गत एक दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप तथा 6 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे सभी चरणों को पूरा करने के बाद 25 विद्यार्थियों को मेगा इवेंट के माध्यम से अपने उद्यम की शुरुआत के लिए ₹100000 तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जा सकती है कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. गजराज नेगी ने कार्यक्रम का संचालन किया उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि उद्यम केवल व्यक्तिगत विकास का मार्ग नहीं बल्कि क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करती है।
अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. राकेश कुमार भट्ट ने उद्यमिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उद्यमिता केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि रोजगार सृजन का सशक्त साधन है। उन्होंने विद्यार्थियों से नवाचार, आत्मनिर्भरता एवं जोखिम उठाने की सकारात्मक सोच विकसित करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा अपनी प्रतिभा, कौशल और नवीन विचारों के बल पर सफल उद्यमी बनकर राष्ट्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक व कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं ने ने प्रतिभाग किया।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com
