मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए क्वीली पालकोट क्षेत्र के जनप्रतिनिधि हुए लामबंद

Spread the love

विकास खंड फकोट के पट्टी क्वीली एवं पालकोट क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने चाका मे बैठक का आयोजन किया।

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष विनय रणाकोटी ने की, बैठक का संचालन करते हुए जिला पंचायत सदस्य चाका जोत सिंह असवाल ने कहा कि विधानसभा नरेंद्र नगर, टिहरी, देवप्रयाग के मध्य स्थान ग्रामीण क्षेत्र फिपल्टी, भासौं, पलाम मे जिला मेडिकल कॉलेज निर्माण हेतु भूमि का चयन किया गया है, जबकि नई टिहरी मे रहने वाले कतिपय लोग ग्रामीण क्षेत्रों के विकास का विरोध कर रहे हैं।

बैठक में नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने कहा कि टाउन एरिया में पहले से ही अनेक सुविधाएं उपलब्ध हैं, कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों धार अकरिया, क्वीली, पालकोट, मखलोगी, पौड़ीखाल क्षेत्र के गाँव आज भी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं,ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को लम्बी दूरी तय करनी पड़ती है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश रावत, जिला पंचायत सदस्य गजा ताजबीर सिंह खाती, मंत्री प्रतिनिधि भगवान सिंह चौहान, ने कहा कि तीनों विधानसभाओं व चार से अधिक पट्टियों के दूरस्थ ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिलेगा, कहा कि प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित होना अधिक उपयुक्त और दूरगामी निर्णय सिद्ध होगा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्य गिरीश बंठवाण, प्रधान धन सिंह सजवाण, भाजपा मंडल महामंत्री ज्योति पंत , पूर्व प्रधान दिनेश उनियाल ने कहा कि जन हित के इस मुद्दे पर हम सभी क्षेत्र की जनता एकजुट होकर अपनी बात रखेंगे, प्रस्तावित भूमि चयन का विरोध गलत है, चाका, पोखरी, रणाकोट, लसेर, खरसाडा के निकटतम गांवों को तीन घंटे में जिला मुख्यालय या फिर ऋषिकेश पहुंचते हैं।

कहा कि क्या ग्रामीण क्षेत्रों का विकास नहीं होना चाहिए, पलायन का दंश ग्रामीण क्षेत्र ही झेल रहे हैं, बैठक में समिति का गठन भी किया गया,जिसमें 21 सदस्यों को रखा गया है, तय किया गया कि अन्य लोगों को भी इसमें जोडा जायेगा।

इस अवसर पर माननीय सुबोध उनियाल कैबिनेट मंत्री के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया, इस अवसर पर प्रधान,मंजू रावत, गीता चौहान, रजनी गुसांई, निर्मला पंवार, अमिता देवी, मुकेश विजल्वाण, मंगेश उनियाल, कांता रावत, गणेश भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी देवी , पूर्व जेष्ठ प्रमुख ईश्वरी विजल्वाण, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्योति पंत, पूर्व प्रधान चंदन सिंह पयाल,व्यापार सभा चाका महामंत्री शेरसिंह पयाल, सामाजिक कार्यकर्ता, अमर सिंह, नरेंद्र सिंह, किरन गैरोला, जगत भारती, मुनेंद्र उनियाल, रविंद्र राज, गिरिजा शंकर , दिनेश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *