जन प्रतिनिधियों ने बैठक आयोजित कर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का जताया आभार

Spread the love

विकास खंड चम्बा के मखलोगी, धार अकरिया एवं फकोट के क्वीली, पालकोट क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने बैठकें आयोजित कर मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि चयनित किए जाने पर क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का आभार व्यक्त कर प्रस्ताव पारित किया है।

गजा व नकोट मे आयोजित बैठक में जन प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि पलाम, फिपल्टी, भासौं स्थान देव प्रयाग, नरेंद्र नगर, टिहरी तीनों विधानसभाओं के केंद्र मे ग्रामीण क्षेत्र में है, इससे विकास खंड चम्बा, हिंडोलाखाल, जाखणीधार के सैकड़ों गांवो के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान व पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीना खाती ने कहा कि पूर्व मे प्रस्तावित भूमि से पांच कीलोमीटर आगे सडक पर ही चयनित भूमि है, ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाएं उपलब्ध होगीं तो पलायन भी रुकेगा, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री गजेंद्र सिंह खाती, मंत्री प्रतिनिधि भगवान सिंह चौहान,ने बैठक में कहा कि चाका रणाकोट, पोखरी, लसेर, क्षेत्र के ग्रामीणों को भी निकट पडेगा, जबकि यहाँ के लोगों को ऋषिकेश जाने मे तीन घंटे से भी अधिक का समय लगता है,विरोध करने वाले कुछ लोग कहते हैं कि नरेंद्र नगर विधानसभा से एम्स नजदीक है जबकि वह धार अकरिया, क्वीली, पालकोट, कुजणी मखलोगी क्षेत्र के दूरदराज गाँवों की भौगोलिक स्थिति नहीं देख रहे हैं।

जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती, जोत सिंह असवाल, ने कहा कि देव प्रयाग विधानसभा क्षेत्र के सिमलासु, जामटी, भदली, अमिल्डा, चाका, पौडीखाल, रौडधार क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बहुत दूर जाना पड़ता है, मेडिकल कॉलेज ग्रामीण क्षेत्र में खुलने से पालकोट क्षेत्र के लोग भी आसानी से आ सकते हैं।

व्यापार सभा गजा के पूर्व अध्यक्ष विनोद चौहान, भाजपा गजा मंडल महामंत्री सुनील सिंह ने कहा कि आप सभी लोगों की उपस्थिति ही एकजुटता दिखाई देती है, दलगत राजनीति से हटकर सभी को क्षेत्र के विकास के लिए आगे आना है।

कहा कि कतिपय लोग सियासत कर विरोध कर रहे हैं, नकोट मखलोगी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी कहा कि अपने हक की लड़ाई के लिए सभी एकजुट होकर प्रशासन तक अपनी जायज मांग रखेंगे।

बैठक में ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित कर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का धन्यवाद ज्ञापित किया गया, कि तीनों विधानसभाओं के ग्रामीण क्षेत्रों का ध्यान रखा गया है।

बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा चौहान, देवेंद्र रावत,प्रधान फ्यौंला देवी, सुरेश कोठारी, मंजू देवी, राधिका नेगी, मदन लाल,भगवानी देवी,ममता चौहान, नंदनी चौहान, पूजा असवाल,बिशन देई,जयेंद्र सिंह, कुशबीर पुंडीर, अनिता नेगी, मान सिंह सजवाण, शूरबीर खत्री, बीरेंद्र सिंह चौहान, भाजपा महिला मोर्चा गजा अध्यक्ष प्रियंका चौहान, सभासद श्रीमती रंजना चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता मदन सिंह खडवाल, दिनेश खाती, गिरवीर सिंह चौहान,सूरज सिंह असवाल, सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *