राजकीय महाविद्यालय मंगलौर, हरिद्वार में नव प्रवेशित छात्र- छात्राओं के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित 

Spread the love

आज दिनांक 27/07/2026 को राजकीय महाविद्यालय मंगलौर, हरिद्वार में नव प्रवेशित छात्र- छात्राओं के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित किया गया I कार्यक्रम का उद्देश्य प्रथम सेमे० के छात्र –छात्राओं को उनके विषयों, परीक्षा, कौशल विकास एवं अनुशासन आदि मुख्य बिंदुओं से परिचित करवाना था I कार्यक्रम का संचालन डॉ० मंजू अग्रवाल ने किया I कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मँगलौर श्री मोईनुद्दीन अंसारी के दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ I महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ० राम भरोसे द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष मँगलौर का स्वागत किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी एवं मन लगा कर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ० प्रवीण जोशी ने नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के श्री दीपक जी ने फाउंडेशन द्वारा प्रदान की जाने वाली छात्रवृति के बारे में छात्राओं को अवगत कराया। अर्थशास्त्र विभाग प्रभारी डॉ० मंजू अग्रवाल के द्वारा नव प्रवेशित छात्र–छात्राओं को उनके विषयों से संबंधित जानकारी दी व राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से जुड़े अनिवार्य बिंदुओं से अवगत कराया। समाजशास्त्र विभाग प्रभारी डॉ० संदीप कश्यप ने छात्र–छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर रेंजर, व रेड क्रॉस के बारे में बताया। डॉ कलिका काले संगीत विभाग प्रभारी ने छात्र–छात्राओं को अपने विषय की जानकारी के साथ छात्रवृति योजना के बारे में बताया।इतिहास विभाग के प्रभारी डॉ० प्रवीण जोशी ने प्रतियोगी परीक्षाओं मे इतिहास विषय के महत्व को बताया। उन्होंने महाविद्यालय के उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र के बारे मे जानकारी दी। राजनीतिशास्त्र विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ० राखी पंचोला द्वारा छात्र- छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। योग प्रशिक्षक श्री सुनील जी ने योग व आहार के बारे मे जानकारी दी। सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष श्रीमती सरमिष्ठा सैनी ने पुस्तकालय व वाचनालय के नियमों से छात्र –छात्राओं को अवगत कराया।

कार्यकम के अन्त में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ० राम भरोसे ने नव प्रवेशित छात्र- छात्राओं का स्वागत किया व शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने छात्र- छात्राओं को अनुशासित रह कर लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत करने के लिए व शिक्षकों के सानिध्य मे अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी श्री सुभाषचंद्र, श्रीमती गीता जोशी, श्री फैजान अली, श्री सूर्यप्रकाश, श्री रोहित, श्री सन्नी श्री जगपाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *