घंटाकर्ण धाम के अध्यक्ष जिला धर्म संस्कृति के जिला संयोजक मनोनीत, धर्मावलम्बियों ने दी बधाई

Spread the love

नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के क्वीली डांडा स्थित घंटाकर्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष विजय प्रकाश विजल्वाण को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की अनुमति के बाद जिला अध्यक्ष उदय सिंह रावत ने धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक पद पर मनोनीत किया गया है, उनके साथ सह संयोजक अशोक तिवाड़ी व सीता राम भट्ट को नियुक्त किया गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत ने जनपद में विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक व सहसंयोजक नियुक्त किये हैं, धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किए जाने पर विजय प्रकाश विजल्वाण ने प्रदेश नेतृत्व व जिला अध्यक्ष उदय सिंह रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धर्म संस्कृति के क्षेत्र में अपने दायित्व का पालन करते हुए सनातन धर्म के लिए प्रयासरत रहेंगे।

विजय प्रकाश विजल्वाण के जिला संयोजक नियुक्त होने पर डाॅ जगमोहन सिंह सजवाण, नरेंद्र विजल्वाण, अशोक विजल्वाण, मोहन लाल विजल्वाण,मान सिंह चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष मीना खाती, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल, ताजबीर सिंह खाती,सत्येंद्र सजवाण, दर्शन लाल, धूम सिंह चौहान, डी पी उनियाल, टंखी सिंह नेगी, बी. एस. खडवाल, आनंद सिंह खाती,ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *