हरिद्वार, 27 जून। स्वागत सामाजिक संस्था ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए संचालित किए जा रहे सेवा अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया।
ज्वालापुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथी वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग और उनकी माता नरेश रानी गर्ग ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया और उन्हें स्टेशनरी व खाद्य सामग्री वितरित की।
डा.विशाल गर्ग ने कहा कि कहा कि शिक्षा ही किसी भी बच्चे के जीवन को नई दिशा और बेहतर भविष्य प्रदान करने का सबसे बड़ा माध्यम है। समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास में अपना योगदान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वागत सामाजिक संस्था जिस समर्पण और सेवा भाव से जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध करा रही है, वह अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल है। ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव रखते हैं और शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं जागरूक समाज का निर्माण करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कॉपी, किताबें, पेन, पेंसिल सहित अन्य स्टेशनरी सामग्री तथा खाद्य सामग्री वितरित की गई। बच्चों ने अतिथियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और बेहतर शिक्षा प्राप्त कर जीवन में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, समाजसेवी, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com
