गजा- कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल ने नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर के नवनिर्वाचित बोर्ड के शपथग्रहण समारोह मे प्रतिभाग कर अध्यक्ष सहित सभी नवनिर्वाचित सभासदों को शपथग्रहण की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि स्थानीय निकाय लोकतंत्र की मजबूत नींव है, तथा जनसेवा व विकास के प्रभावी माध्यम के रूप में कार्य करते हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित बोर्ड जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नरेंद्र नगर के समग्र विकास स्वच्छता, सुशासन, एवं जनकल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगा, तथा नगर के उज्वल भविष्य के निर्माण मे महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगाा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति प्रदान की जा रही है।
इसी क्रम में नरेंद्र नगर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं जन कल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढाया जा रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका नरेंद्र नगर के अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम पंवार सहित सभी सभासद व गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com
