अधूरा निर्माण कार्य होने से लाखों की धनराशि से निर्मित सामुदायिक भवन हो रहा है क्षतिग्रस्त

Spread the love

नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में पट्टी क्वीली के मैदार मे बजरंगी स्वाभिमानी सेवा समिति के अनुरोध पर सामाजिक कार्यों के लिए 20 लाख रुपयों से कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के निर्देश पर टी.एच. डी. सी. कोटेश्वरपुरम द्वारा सी. एस.आर. मद से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है।

ग्राम मैदार (क्वीली) मे यह भवन सन् 2023-2024 मे कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम ने बनाया है। भवन निर्माण कार्य करने के बाद सामुदायिक भवन के चारों ओर पुश्ता निर्माण, भूमि समतलीकरण, शौचालय निर्माण, कीचन निर्माण कार्य सहित कई अन्य कार्य शेष हैं, बजरंगी स्वाभिमानी सेवा समिति के संस्थापक जगत भारती ने बताया कि क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पावर ग्रिड इंडिया लिमिटेड फफराणा पोखरी (क्वीली) को सी एस आर मद से सामुदायिक भवन में कार्य पूरा करने के लिए धनराशि स्वीकृत करने के लिए कहा है, साथ ही जिलाधिकारी टिहरी निकिता खंडेलवाल ने भी पावर ग्रिड के महा प्रबंधक को निर्देश दिया है, उप महा प्रबंधक पावर ग्रिड कारपोरेशन फफराणा पोखरी ने जन प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया है कि जल्दी ही धनराशि स्वीकृत कर निर्माण कार्य कराये जायेंगे लेकिन कई माह हो गए हैं अभी तक धनराशि स्वीकृत नहीं हुई है।

भवन के चारों ओर भूमि भी समतल नहीं होने एवं सुरक्षा दिवार नहीं लगने के कारण पानी से भवन क्षतिग्रस्त हो रहा है। बताया कि नृसिंह पीठाधीश्वर अध्यक्ष सनातन धर्म विकास परिषद स्वामी रसिक महाराज ने भी अपने स्तर से निर्माण कार्य कराने के लिए जिलाधिकारी टिहरी को पत्र लिखा है।

बजरंगी स्वाभिमानी सेवा समिति के संस्थापक जगत भारती ने क्षेत्र के सभी जन प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि समाज हित में शासन प्रशासन से सामुदायिक भवन मे अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए प्रयास करें, बताते चलें कि क्षेत्र के गरीब, वृद्ध, बच्चों, महिलाओं, जरुरतमंद लोगों की विभिन्न सामाजिक, व धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सामुदायिक भवन निर्माण बनाया जाना है। लेकिन विगत 2 वर्षों से अधूरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *