गजा नगर पंचायत गजा की सम्पतियों को क्षति पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों पर कानूनी कार्यवाही करने के लिए पुलिस चौकी इंचार्ज गजा को प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दी गई है।
कुंवर सिंह चौहान अध्यक्ष नगर पंचायत गजा ने बताया कि नगर पंचायत के सुलभ शौचालय में तोड़ फोड़ की जा रही है साथ ही स्ट्रीट लाइट व सौर ऊर्जा लाइटों की चोरी की गई है, बताया कि वार्ड नम्बर 4 बौंर डांडा पम्पिंग लाइन को क्षतिग्रस्त किया गया है।
बताया कि खाड़ी रोड पर स्थित सार्वजनिक शौचालय मे वास बेसिन, एल इ डी बल्ब तथा वार्ड नं. 2 मे पानी की टंकी के पास से स्ट्रीट लाइट व सौर ऊर्जा लाइटों की चोरी एवं चाका रोड पर शिखर स्कालर्स विद्यालय के पास से लगातार 7 एल इ डी लाइटों की चोरी हो चुकी है।
पुलिस चौकी इंचार्ज गजा को दी गई तहरीर मे बताया गया कि बौंर डांडा पंम्पिग पेयजल लाइन के स्रोत को ही क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। कहा कि कुछ असामाजिक तत्व लगातार नगर पंचायत की सरकारी सम्पति को क्षति पहुंचा रहे हैं ऐसे तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जानी आवश्यक है। उन्होंने पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष नेगी से जांच की मांग करते हुए कानूनी कार्यवाही करने के लिए कहा है।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
