हरिद्वार- राष्ट्रीय सावक मंच संयोजक एवं भारतीय हिंदूवाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमोहन कौशिक ने प्रेस को जारी बयान में कहा की हरिद्वार प्रशासन को तीर्थनगरी हरिद्वार के ग्रीष्मकालीन यात्रीसीजन में प्रमुख मेलापर्व एवं वीकेंड पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए स्थाई रूप से ठोस एवं प्रभावी कार्य योजना बनानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि चारों धाम यात्रा अपने चरमकाल पर होने के साथ-साथ हरिद्वार में यात्रीसीजन भी अपने चरमकॉल की ओर बढ़ रहा है! तीर्थयात्रियों का आवागमन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है भीड़ बढ़ने के साथ-साथ हाईवे, हरकीपैड़ी, अपररोड, रेलवेरोड, ललतारो पुल, भीमगोडा मैं हजारों की संख्या में चल रही बैटरीरिक्शाओ से लगने वाले जाम के कारण तपती धूप एवं भारी गर्मी में स्थानीय निवासियों के साथ-साथ तीर्थयात्री भी पूरी तरह परेशान हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रशासन चाहे व्यवस्था को सुचारु करने के कितने ही दावे करें परंतु वीकेंड एवं मेले पर लगने वाले जाम प्रशासन के दावों की पोल खोल देते हैं !यात्रा सीजन होने के बावजूद भी अभी तक सड़कों की मरम्मत के कार्य पूर्ण नहीं हो पाए है।
उन्होंने कहा कि अधिकांश जाम की समस्या हरिद्वार की सड़कों पर हजारों की संख्या में चल रही बैटरी रिक्शा, थ्रीव्हीलर के कारण हैं! जाम की समस्या के कारण स्थानीय निवासियों के साथ-साथ तीर्थयात्री भी चिलचिलाती धूप एवं गर्मी में जाम में फंसकर बेहाल हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि अभी बच्चों के स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टी होने एवं सोमवती अमावस्या स्नान एवं निर्जला एकादशी जैसे बड़े स्नान पर्व संपन्न होने हैं इन मेला पर्वों पर अत्यधिक भीड़ का दबाव अप्पर रोड, हरकीपैड़ी, मनसा देवी पैदल मार्ग सहित भीमगोडा पर अधिक रहता है।
ऐसे में यहां चलने वाली बैटरी रिक्शा के कारण लगने वाला जाम कभी भी भगदड़ का रूप लेकर किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है! उन्होंने कहा कि प्रशासन को गंभीरता से अति शीघ्र कार्य योजना बनाकर हजारों की संख्याओं में चल रही बैटरी रिक्शाओं का शख्क्ति के साथ रूट निर्धारित कर वीकेंड एवं मेलो पर लगने वाली जाम की समस्या का स्थाई समाधान करना चाहिए।
इस पर आधारित न्यूज़ बना दीजिये हैडिंग सहित

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
