विभाग को ग्रामीणों ने दिखाया आइना, श्रमदान कर सडक पर उबड खाबड़ गड्ढों को ठीक किया

Spread the love

गजा- गजा माणदा स्वीर सड़क पर डामरीकरण करने की मांग माणदा (धार अकरिया) व स्वीर के ग्रामीण विगत वर्षों से कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि सन् 2018 मे यह सड़क पी.एम. जी. एस. वाई. विभाग द्वारा बनाई गई है, 5 साल बाद 2023 मे लोक निर्माण विभाग नरेंद्र नगर को हस्तांतरित की गई, लेकिन इन तीन वर्षों में इस सडक पर कोई भी मरम्मत या गड्ढा मुक्त एवं डामरीकरण नहीं किया गया है,जबकि सडक पर बहुत अधिक गड्ढे होने के कारण दुपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने पूरे प्रदेश मे गड्ढा मुक्त सडक करने के निर्देश दिए हैं लेकिन गजा माणदा स्वीर सड़क पर सरकार के आदेशों की भी अनदेखी की जा रही है, जगह जगह सड़क पर गड्ढे व रोडी़ होने के कारण ग्रामीणों ने स्वयं ही श्रमदान कर लोक निर्माण विभाग नरेंद्र नगर को आइना दिखाने का काम किया है।

ग्रामीण नीरज सिंह खाती, लखनपाल सिंह, महेश सिंह खाती, खिलपत सिंह, रविंद्र सिंह, सुखपाल सिंह, दर्शन सिंह खाती ने फावड़ा, कुदाल, झाड़ू लेकर गड्ढा मुक्त करने व सफाई करने का काम किया है, निर्मल सिंह धनोला महासचिव टिहरी उत्तरकाशी जन विकास परिषद दिल्ली ने सतपाल महाराज लोक निर्माण मंत्री उत्तराखण्ड देहरादून को पत्र भेजकर उक्त सडक पर डामरीकरण करने की मांग की है।

माणदा (धार अकरिया) की प्रधान श्रीमती भगवानी देवी, एवं ग्रामीण गबर सिंह गुसांई, आनंद सिंह खाती, रघुबीर सिंह खाती,धर्मेन्द्र सिंह, विजेंद्र सिंह खाती , आशीष सिंह,व अन्य ग्रामीणों ने कहा कि बिभाग की कुंभकर्णी नींद को जगाने के लिए श्रमदान किया गया है ताकि विभाग डामरीकरण करने से पहले गड्ढा मुक्त सडक करके दुर्घटना से बचाव करे। गजा माणदा स्वीर सड़क लगभग 8 किलोमीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *