गजा- नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा मे आयोजित द्वितीय गजा घंटाकर्ण महोत्सव के समापन पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, साथ ही शुरुआत में कीर्तन मंडली ने भजन कीर्तन किए।
समापन दिवस पर जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरत्वाण ने घंटाकर्ण जागर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की, उसके बाद ” मेरु हिमवंत देश, पहाड़ प्यारो ,बिंदुली,समधी जी मेरा नाती की जड्वान छ, ध्याणी बल कैमरा क बीच, के साथ ही एक से बढकर एक गढवाली गीतों के साथ दर्शकों को नाचने पर मजबूर किया, दर्शकों की लगातार फरमाइश आती रही।
समापन अवसर पर पहुंचे चम्बा ब्लॉक जेष्ठ प्रमुख संजय मैठाणी, कनिष्ठ प्रमुख श्रीमती सरोज मखलोगा, सैनिक संगठन के अध्यक्ष संजय रावत, पूर्व जेष्ठ प्रमुख साहब सिंह सजवाण, सैनिक संगठन के कृष्णा ममगांई, भूपेंद्र धनोला, रिटायर कर्नल मूर्ति सिंह सजवाण का अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष राजेश रावत, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती, जोत सिंह असवाल, महोत्सव समिति के सुनील सिंह चौहान, भगवान सिंह चौहान, टंखी सिंह नेगी, विनोद चौहान ने माल्यार्पण, शाल ओढाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
मेला समिति ने क्षेत्र के सभी प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, व प्रीतम भरत्वाण एवं टीम तथा अन्य अतिथियों का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया, विद्यालयों के शिक्षकों को भी स्मृति चिन्ह दिया गया।
समापन अवसर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि महोत्सव हमारी सांस्कृतिक, पौराणिक, ऐतिहासिक धरोहर हैं, इससे जहाँ विकास कार्यों की झलक मिलती है वहीं संस्कृति संरक्षण को जीवित रखने का दायित्व भावी पीढ़ियों पर है।
कहा कि स्टालों के माध्यम से लोगों को अनेक सुविधाएं उपलब्ध होती हैं, उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष, सभासदों, जन प्रतिनिधियों व महोत्सव आयोजन मे लगे हुए सभी लोगों द्वारा एकजुटता से कार्य करने की सराहना की।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यहाँ आ कर विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की सौगात दी है।
इस अवसर पर तहसीलदार गजा विनोद तिवारी, अधिशासी अधिकारी रोहित परमार, पुलिस कर्मी, नगर पंचायत के सभी कर्मचारी ,राजेन्द्र सिंह भंडारी पूर्व प्रमुख, मीना खाती पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत, शिवानी विष्ट पूर्व प्रमुख, बीर सिंह रावत पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे, महोत्सव के अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने महोत्सव आयोजन मे सहयोग करने वाले सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों व क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त किया।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
