हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उपजिलाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्वों में आंशिक संशोधन किया है। शासन के निर्देशों के क्रम में यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, स्थानांतरित हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी.आर. चौहान को अपर जिलाधिकारी पौड़ी के पद पर कार्यभार ग्रहण करने हेतु कार्यमुक्त कर दिया गया है। वहीं, उपजिलाधिकारी पद से पदोन्नत हुए जितेंद्र कुमार ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन के पद पर अपना कार्यभार संभाल लिया है।
इसके अलावा प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय हरगिरि को नगर मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। साथ ही उन्हें अपर उप जिलाधिकारी रुड़की के दायित्व से कार्यमुक्त कर दिया गया है।
उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी को अपर उप जिलाधिकारी रुड़की का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं देहरादून से स्थानांतरित होकर आए योगेश सिंह मेहरा को उप जिलाधिकारी हरिद्वार नियुक्त किया गया है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्पष्ट किया कि सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
