विद्यार्थी राष्ट्र की रीढ़ हैं तथा रोटरी क्लब सदैव विद्यालयों एवं विद्यार्थियों के सहयोग के लिए तत्पर है -रोटेरियन वी.के. चुघ

Spread the love

हरिद्वार, 27 मई 2026- रोटरी क्लब हरिद्वार सेंट्रल द्वारा हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सेक्टर-1, बीएचईएल हरिद्वार में 40 लीटर क्षमता का वाटर कूलर भेंट किया गया। यह सेवा प्रकल्प पूर्ण रूप से रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 द्वारा वित्तपोषित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती महेश्वरी शाह, विद्यालय के शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। रोटरी क्लब हरिद्वार सेंट्रल की ओर से क्लब अध्यक्ष रोटेरियन वी.के. चुघ, सचिव रोटेरियन श्री जितेन्द्र नाथ एवं ऐन श्रीमती रेनू चुघ द्वारा वाटर कूलर विद्यालय को समर्पित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्या श्रीमती महेश्वरी शाह ने रोटरी क्लब हरिद्वार सेंट्रल का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा प्रकल्पों की अपेक्षा व्यक्त की।

इस अवसर पर अध्यक्ष रोटेरियन वी.के. चुघ ने कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र की रीढ़ हैं तथा रोटरी क्लब सदैव विद्यालयों एवं विद्यार्थियों के सहयोग के लिए तत्पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *