नारी शक्ति से आत्मनिर्भरता की ओर” शीर्षक पर रायपुर महाविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन

Spread the love

रायपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता, रायपुर में दिनांक 9 मई 2026 को महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ के अंतर्गत एक जागरूकता एवं व्यक्तित्व विकास हेतु *“नारी शक्ति से आत्मनिर्भरता की ओर”* शीर्षक पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ इस प्रकोष्ठ की संयोजिका प्रोफ़ेसर ज्योति खरे द्वारा महिला प्रकोष्ठ की कार्यों एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए किया गया ।कार्यक्रम में श्री देव सुमन परिसर से आईं अतिथि वक्ता प्रोफ़ेसर अनीता तोमर, डीन ,गणित विभाग द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए उद्यमिता, आत्मनिर्भरता एवं आत्मविश्वास के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति को पहचानते हुए जीवन में आगे बढ़ने का निरंतर प्रयास करना चाहिए। साथ ही उन्होंने छात्राओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि समाज, परिवार एवं महाविद्यालय में सक्रिय सहभागिता से महिलाओं का व्यक्तित्व विकास संभव है।

इसी क्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल द्वारा भी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने कौशल को विकसित करने तथा समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में इस प्रकोष्ठ की सदस्या डॉक्टर अनीता चौहान ने सभी उपस्थितगणों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं उद्यमिता के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *