स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरक्षण

Spread the love

गजा /नरेंद्र नगर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी ( नैनीताल) का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया गया, जिसमें कुछ अनियमितताएं पाई गई।

निरीक्षण के दौरान एक चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए, जिस पर गम्भीर संज्ञान लेते हुए सम्बधित चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए, साथ ही सम्बधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने एवं स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नही बरतने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया, स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ एवं जवाबदेह बनाने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *