धनौरी पीजी कालेज के छात्र- छात्राओं ने टिहरी बाँध का किया शैक्षणिक भ्रमण

Spread the love

धनौरी पीजी कालेज में छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने और उन्हें सामाजिक- राजनैतिक परिवेश से रूबरू कराने के उद्देश्य से राजनीति विज्ञान एवं समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में छात्र छात्राओं का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

​इस भ्रमण का मुख्य गंतव्य श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय का मुख्य परिसर (बादशाही थौल) और एशिया का सबसे ऊँचा टिहरी बाँध था।
इस भ्रमण के दौरान छात्र- छात्राओं को ​श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय (मुख्य परिसर) की प्रशासनिक कार्यप्रणाली, शैक्षणिक संरचना और उसके पुस्तकालय के संबंध में जानकारी दी गई और विश्वविद्यालय के विधायी और प्रशासनिक ढांचे के विषय में समझाया गया साथ ही छात्रों को वहां के सामाजिक- सांस्कृतिक वातावरण से अवगत कराया गया।
​इसी क्रम में टिहरी बाँध का भ्रमण कराते हुए छात्रों को बाँध के निर्माण से हुए विस्थापन, पुनर्वास और प्रभावित समुदायों के सामाजिक जीवन पर इसके प्रभाव को समझाया गया और उन्हें अंतर-राज्यीय जल विवाद, ऊर्जा नीति और विकास बनाम पर्यावरण जैसे राजनैतिक मुद्दों पर जानकारी दी गई।
भ्रमण का नेतृत्व राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डाॅ अरविंद कुमार श्रीवास्तव, सहायक आचार्य डाॅ कल्पना भट्ट, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ शौर्यादित्य और अनुशासन मण्डल के सदस्य डाॅ अर्पित सिंह जी ने संयुक्त रूप से किया।
भ्रमण दल में दोनों विभागों के 40 से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया और अपना ज्ञान वर्धन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *