आज दिनांक 06 मई 2026 को राजकीय महाविद्यालय कमान्द, टिहरी गढ़वाल में ‘तनाव प्रबंधन: मनोवैज्ञानिक प्रबंधन, समय प्रबंधन एवं सकारात्मक दृष्टिकोण’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का सफल आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर गौरी सेवक के कुशल निर्देशन तथा मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विधिवत संचालन महाविद्यालय की मेंटल वेलबीइंग समिति की नोडल अधिकारी डॉ. शेफाली शुक्ला द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर गौरी सेवक तथा मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता भी प्राचार्य प्रोफेसर गौरी सेवक द्वारा की गई। कार्यशाला के प्रथम सत्र में शांतिकुंज, हरिद्वार से आए विषय विशेषज्ञों की टोली ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। मुख्य वक्ता के रूप में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अशोक ढोके ने तनाव प्रबंधन पर अपना महत्वपूर्ण व्याख्यान देते हुए जीवन प्रबंधन के व्यावहारिक सूत्रों से सभी को अवगत कराया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संगीत के माध्यम से तनाव मुक्ति का प्रयोगात्मक प्रदर्शन रहा। शांतिकुंज के संगीत विशेषज्ञ श्री गणेश पवार और श्री बलिराम ने अपनी सजीव प्रस्तुति के माध्यम से प्रयोगात्मक रूप से यह प्रदर्शित किया कि किस प्रकार संगीत चिकित्सा (म्यूजिक थेरेपी) द्वारा मानसिक विकारों और तनाव से मुक्ति पाकर एकाग्रता बढ़ाई जा सकती है।
कार्यशाला के द्वितीय सत्र में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर गौरी सेवक द्वारा ‘Tools and Techniques of Stress Management’ विषय पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बहुत ही ज्ञानवर्धक एवं प्रभावी प्रस्तुति दी गई।
अपने व्याख्यान में उन्होंने मनोवैज्ञानिक प्रबंधन, समय प्रबंधन और सकारात्मक दृष्टिकोण को मानसिक शांति एवं सफलता का आधार बताया। इसके पश्चात प्राचार्य प्रोफेसर गौरी सेवक तथा योग प्रशिक्षक श्री देवेश चंद्र द्वारा तनाव मुक्ति से संबंधित ‘भ्रामरी’, ‘बॉक्स ब्रीदिंग’ तथा ‘अनुलोम-विलोम’ का सघन अभ्यास कराया गया। कार्यशाला के अंत में ‘लाफ्टर थेरेपी’ के माध्यम से प्रयोगात्मक अभ्यास भी कराया गया।
तनाव प्रबंधन पर आधारित इस कार्यशाला में खंड शिक्षा अधिकारी, थौलधार ब्लॉक के निर्देशानुसार थौलधार ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों तथा इंटर कॉलेजों से आए हुए शिक्षकों ने भी प्रतिभाग किया। इन शिक्षकों ने ‘तनाव के कुशल प्रबंधन एवं निवारण’ से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यशाला के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत सभी प्रतिभागी शिक्षकों को महाविद्यालय द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर शांतिकुंज टोली के सदस्य श्री सुमन जी दीनदयाल सहित क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व एवं पूर्व वन क्षेत्राधिकारी श्री बी.पी. बधानी और पूर्व प्रवक्ता डाइट श्री कृष्ण भूषण पेरुवाल भी उपस्थित रहे। तनाव प्रबंधन पर आधारित इस कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. राकेश मोहन नौटियाल, डॉ. दीपक राणा, डॉ. बीना रानी, डॉ. नीना शर्मा, श्री केदारनाथ भट्ट, श्री सोहन सिंह रावत, श्री सत्येंद्र डोभाल, डॉ. पूजा रानी आदि उपस्थित रहे।
प्राचार्य प्रोफेसर गौरी सेवक ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में इस कार्यशाला को विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभप्रद बताया और विशेषज्ञ टीम का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ ही थौलधार ब्लॉक के विभिन्न इंटर कॉलेजों से आए हुए छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
