डॉ० पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में चित्रकला परिषद के तत्वाधान में आयोजित स्टोन पेंटिंग के विजयी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किये गए |
इस अवसर पर विभाग प्रभारी डॉ. विनोद सिंह ने सत्र 2025-26 में चित्रकला विभाग परिषद द्वारा समय-समय पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस प्रतियोगिता में विजयी छात्र छात्राओं में प्रथम स्थान- उषा गुसाईं बी. ए. पंचम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान – हर्षिता बी. ए. द्वितीय सेमेस्टर, तृतीय स्थान- स्मृति बी. ए. द्वितीय सेमेस्टर तथा कामिनी नैथानी- बी. ए. पंचम सेमेस्टर एवं ख़ुशी- बी. ए. द्वितीय सेमेस्टर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया ।
उक्त समस्त विजयी प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० (डॉ०) डी० एस० नेगी द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए इस तरह की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया तथा विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की । कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन विभाग प्रभारी डॉ० विनोद सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. एस. के. गुप्ता, डॉ. अंशिका बंसल तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
