उत्तराखंड प्रदेश जिला पंचायत सदस्य संगठन की बैठक आयोजित, प्रदेश संगठन का गठन

Spread the love

गजा ( नरेंद्र नगर)-  उत्तराखंड प्रदेश के जिला पंचायत सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक देहरादून में आयोजित की गई।

बैठक में उत्तराखंड प्रदेश के सभी जनपदों से 240 से भी अधिक जिला पंचायत सदस्यों ने प्रतिभाग किया, जोत सिंह असवाल ने देहरादून से लौटने के बाद यहाँ एक बयान मे बताया कि देहरादून के जिला पंचायत सदस्य केशर सिंह को बैठक की अध्यक्षता हेतु सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।

विस्तृत विचार विमर्श व लम्बी चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष भाष्कर सम्मल ( सितारगंज) कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रांगड (टिहरी) प्रदेश महामंत्री प्रवीन रावत देहरादून व अजयवीर भंडारी रुद्र प्रयाग तथा प्रदेश उपाध्यक्ष उर्मिला विष्ट चमोली, पंकज बोरा पिथोरागढ बचन सिंह यमकेश्वर अनूप राज कुंवर उत्तर काशी, प्रदेश सचिव पद पर शीशपाल सजवाण, समपन्न नेगी, प्रदेश सह सचिव पद पर जोत सिंह असवाल, शीश पाल सिंह राणा, सोसलमिडिया प्रभारी उर्मिला राणा, दीक्षा नेगी, सुनील जुयाल, दीपेन्द्र कोहली, चुने गए। जबकि संरक्षक मंडल में मान सिंह रौतेला, केशर सिंह हुकम सूरज नारायण, संजय किशोर, गोविन्द पुंडीर, सर्वसम्मति से बनाये गए। ‌

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रदेश कार्यकारिणी मे सभी जनपदों को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान किया जायेगा, जोत सिंह असवाल ने बताया कि संगठन को सशक्त एवं प्रभावी बनाने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण सुझावों पर विचार विमर्श किया गया है। बैठक में प्रत्येक जनपद में संगठन का विस्तार करते हुए लम्बे समय से जिला नियोजन समितियों के गठन नहीं किए जाने पर चिंता व रोष व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *