आज दिनांक 28.04.2026 को इन्दर सिंह रावत, राजकीय महाविद्यालय, पौखाल (टिहरी गढ़वाल) में देवभूमि उद्यमिता योजना, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड सरकार एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद सौजन्य से आज एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उद्यमिता (Entrepreneurship) के प्रति प्रेरित करना तथा उन्हें स्वरोजगार के लिए तैयार करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर सुरेश चंद्र द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्राचार्य जी ने बताया कि यह देवभूमि उद्यमिता योजना युवाओं को नौकरी खोजने के बजाय स्वरोजगार सृजक बनने की दिशा में प्रेरित करती है।
इस अवसर पर विशेषज्ञ वक्ता देवभूमि उद्यमिता योजना के टिहरी गढ़वाल के प्रोजेक्ट अधिकारी श्री दिग्विजय सिंह (भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, EDII, अहमदाबाद) ने अपने सम्बोधन में सभी विद्यार्थियों को स्टार्टअप, बिजनेस प्लान, मार्केटिंग तथा वित्तीय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। बताया गया कि इस योजना के तहत छात्रों को निःशुल्क प्रशिक्षण, मेंटरशिप, बूट कैंप और स्टार्टअप सहायता प्रदान की जाती है। साथ ही उन्होंने बताया कि नए आइडिया छात्र-छात्राएं अपने शेयर करें टीम उनका डेवलप करेगी उदाहरण के तौर पर उन्होंने लिज्जत पापड़ व बल्ब का उदाहरण प्रस्तुत किया। उद्यमी बनने के लिए उन्होंने पांच प्रक्रिया बताईं। जिसमें प्रमुखता से समस्या पहचान की क्षमता, जोखिम लेने की क्षमता और संचार है। कार्यक्रम के दौरान पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया गया कि किस प्रकार एक साधारण विचार को व्यवसाय में बदला जा सकता है और छोटे स्तर से शुरुआत कर सफलता हासिल की जा सकती है। साथ ही नवाचार, जोखिम उठाने की क्षमता, नेतृत्व, विपणन, प्रबंधन कौशल और वित्तीय योजना जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी प्रकाश डाला गया।कार्यशाला के अंत में विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि वे केवल नौकरी पाने वाले नहीं, बल्कि रोजगार सृजक बनने का लक्ष्य निर्धारित करें। डिजिटल युग में ई-कॉमर्स और सोशल मीडिया के माध्यम से उद्यमिता के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं।
महाविद्यालय के देवभूमि उद्यमिता योजना कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अनुरोध प्रभाकर ने बताया कि सभी विद्यार्थी अपने नए आइडिया से नए स्वरोजगार कर सकते हैं जिसके लिए क्षमता,मेहनत, प्रबंधन व सही दिशा होनी चाहिए इसके परिणाम स्वरूप लोकल उत्पाद को बढ़ावा मिलेगा तथा समाज में एक नई पहचान मिलेगी और समाज व्यवस्थित होगा।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने व्यवसायिक विचार भी प्रस्तुत किए। चयनित छात्रों को आगे प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देने की बात कही गई।
अंत में कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अनुरोध प्रभाकर द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।
इस अवसर पर देवभूमि उद्यमिता योजना के टिहरी गढ़वाल के प्रोजेक्ट अधिकारी श्री दिग्विजय सिंह (भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, EDII, अहमदाबाद), महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. सी. ममगईं जी, महाविद्यालय से देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी डॉ अनुरोध प्रभाकर सभी शिक्षक गण डॉ. बी. आर. भद्री, डॉ. अन्धरुति शाह, डॉ. बबीत बिहान, डॉ. पुष्पा झाबा, डॉ. गोविंद कुमार, श्री प्रकाश बिजल्वाण, छात्र संघ अध्यक्ष श्री अरुण कुमार एवं महाविद्यालय के सभी कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
