मीठीबेरी महाविद्यालय में दस दिवसीय कार्यशाला का समापन

Spread the love

राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में *आई.क्यू.ए.सी.* के तत्वावधान में *दस दिवसीय कम्प्यूटर कार्यशाला कार्यक्रम* के अंतिम दिन चार चरणों में परीक्षा ली गयी, जिसमें उपस्थिति, प्रयोगात्मक, मौखिक परीक्षा एवं क्विज का आयोजन किया गया।

जिसमें उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित करने हेतु समापन समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार के द्वारा की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ की गयी । कार्यक्रम का संचालन करते हुए कोर्स समन्वयक डॉ. अरविन्द वर्मा के द्वारा सभी अतिथिगणों का स्वागत किया गया । इसके उपरांत 27 छात्र-छात्राओं को प्रभारी प्राचार्या डॉ. सुनील कुमार, प्रो. सत्येंद्र कुमार, डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. कुलदीप चौधरी, डॉ. देशराज , डॉ सुनीता बिष्ट, मुख्य प्रशिक्षक पूनम सिंह के द्वारा प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार के द्वारा छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कोर्स के द्वारा आपने अपनी स्किल को बढ़ाया है यह आपके भविष्य में कैरियर के लिए अवश्य लाभकारी होगा। अंत में कोर्स संयोजक डॉ. अरविन्द वर्मा द्वारा समस्त प्राध्यापकों, गैर शिक्षक कर्मचारियों, विशेष रूप से मुख्य प्रशिक्षक पूनम सिंह का आभार व्यक्त किया।

इसके अतिरिक्त आज के दिवस में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तराखंड के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के दिशा निर्देशों के अंतर्गत पत्रकार श्री मुकेश कुमार जी ने अपना व्याख्यान दिया उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को भारतीय संविधान के अनुच्छेद *51 ए* के बारे में जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर सतेन्द्र कुमार, डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. कुलदीप चौधरी, डॉ.देशराज सिंह, डॉ. सुनीता बिष्ट, कर्मचारियों में श्री शशिधर उनियाल, सूरज एवं छात्र-छात्राओं में शीतल,विधिता,अपेक्षा, अंजलि, कशिश,चित्रा,प्रवीण, नंद कुमार, लवकुश, तनु,मंजू,सावेज,चंचल, शबनूर,संजना,शोभांगिनी, शीतल, आरती, यशोदा,पिंकी,कंचन, लक्ष्मी, अंजलि आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *