आज दिनांक 25/4/2026 को महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत एकदिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम की नोडल अधिकारी प्रोफ़ेसर ज्योति खरे द्वारा प्राचार्य जी की अध्यक्षता मेंभारतीय औद्योगिक संस्थान अहमदाबाद एवं देवभूमि उद्यमिता योजना उत्तराखंड की ओर से आईं प्रोजेक्ट ऑफ़िसर के श्रीमती सपना नेगी का स्वागत कर किया गया ।
तत्पश्चात सभी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्यमिता के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वरोजगार हेतु प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में भारतीय औद्योगिक संस्थान अहमदाबाद एवं देवभूमि उद्यमिता योजना उत्तराखंड की ओर से आईं प्रोजेक्ट ऑफ़िसर एवं इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम की विशेषज्ञ वक्ता सुश्री सपना नेगी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उद्यमिता के विभिन्न आयामों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उन्होंने अपने व्याख्यान में बताया कि वर्तमान समय में उद्यमिता युवा वर्ग के लिए एक सशक्त विकल्प के रूप में उभर रही है, जो आत्मनिर्भरता के साथ-साथ रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यावसायिक कौशल एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने में अत्यंत सहायक होते हैं।
महाविद्यालय की देवभूमि उद्यमिता योजना की की नोडल अधिकारी प्रो. ज्योति खरे ने अपने वक्तव्य में कहा कि “देवभूमि उद्यमिता योजना विद्यार्थियों के लिए एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती है, जिसके माध्यम से वे न केवल उद्यमिता के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करते हैं, बल्कि अपने विचारों को एक सफल व्यवसाय के रूप में विकसित करने की दिशा में भी आगे बढ़ सकते हैं। महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर एवं नवाचार के प्रति प्रेरित करना है।”
महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय प्रोफ़ेसर यतीश वशिष्ठ ने अपने संदेश में कहा कि “ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नई दिशा प्रदान करते हैं और उन्हें रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार सृजन के लिए भी प्रेरित करते हैं।”
इस कार्यक्रम में ही महाविद्यालय कि देवभूमि उद्यमिता योजना की समिति सदस्य डॉक्टर धर्मेन्द्र राठौर, डॉक्टर वाई सी नैनीताल ,डॉक्टर राम चंद्र सिंह नेगी, डॉक्टर डी सी बेबनी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉक्टर सविता वर्मा ,डॉक्टर एस एस गुसाई ,डॉक्टर कविता काला, सुश्री रीनॉ आदि प्राध्यापक एवं तकनीकी कर्मचारी श्री अभयजीत उनियाल और श्री पंकज कुमार उपस्थित रहें एवं उनका भी सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में विद्यार्थियोने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा अपनी जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। सभी उपस्थित छात्र छात्राओं को देवभूमि उद्यमिता योजना एवं भारतीय औद्योगिक संस्थान से आई प्रोजेक्ट ऑफ़िसर एवं कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती सपना नेगी द्वारा सभी उपस्थित छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र भी दिए ।
अंत में महाविद्यालय के देवभूमि उद्यमिता योजना के मेंटॉर डॉक्टर धर्मेन्द्र राठौर द्वारा महाविद्यालय परिवार की ओर से अतिथि वक्ता एवं उपस्थित गणों का आभार व्यक्त किया गया।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
