आज दिनांक 24 अप्रैल, 2026 को माननीय क्षेत्रीय विधायक घनसाली श्री शक्ति लाल शाह जी का राजकीय महाविद्यालय पौखाल (टि.ग.) में गरिमामय आगमन हुआ।
माननीय विधायक जी एवं महाविद्यालय प्राचार्य व स्टॉफ के साथ हुई इस शिस्टाचार भेंट के अंतर्गत सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर सुरेश चंद्र ममगाईं जी ने माननीय विधायक घनसाली श्री शक्ति लाल शाह जी को पुष्प गुच्छ एवं शाॅल भेंट कर स्वागत और सम्मान किया।
माननीय विधायक जी के साथ उपस्थित श्री यशवंत सजवाण जी मंडल महामंत्री, श्री हिकमत सिंह रावत जी मण्डल महा मंत्री एवं श्री गबर सिंह रावत जी का भी महाविद्यालय में स्वागत किया गया।
माननीय विधायक जी ने महाविद्यालय के प्राचार्य, सभी शिक्षकों व छात्रसंघ अध्यक्ष से व्यावहारिक, शैक्षणिक एवं महाविद्यालय विकास आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
महाविद्यालय प्राचार्य ने माननीय विधायक जी को महाविद्यालय की नवीन उपलब्धियां से अवगत कराया, प्राचार्य जी ने बताया कि महाविद्यालय में इस बार उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र भी शुरू हो गया है जिसमे स्नातक, स्नात्तकोत्तर, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स प्रारम्भ किये गये है जिसके अंतर्गत काफी प्रवेश भी हो गए हैं। महाविद्यालय द्वारा प्रथम त्रैमासिक समाचार पत्र का भी प्रकाशन किया गया है। महाविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक आदि कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। जिसके लिए महाविद्यालय कों विभिन्न संसाधनों कि आवश्यकता है।
इसी क्रम में माननीय विधायक जी ने महाविद्यालय के लिए बुनियादी सुविधाओं मे 100 कुर्सी मेज का सेट देने का आश्वासन दिया और महाविद्यालय की समस्याओं से भी अवगत होते हुए उनका समाधान करने पर भी वार्तालाप की। साथ ही घुत्तू छेत्र में नवीन महाविद्यालय खोले जाने पर भी विचार विमर्श हुआ, जिसमे प्राचार्य जी ने निवेदन किया कि उक्त महाविद्यालय में परंपरागत विषयों के साथ व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को भी ओपन किया जाए।महाविद्यालय पौखाल में भी स्नातकोत्तर आदि विषयों पर ओपन करने के लिए भी वार्तालाप हुई। माननीय विधायक जी ने कहा कि छात्रों को बेहतर शिक्षा सुविधा मिलनी चाहिए इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए।
इस शुभ अवसर पर सभी प्राध्यापकगण डॉ. बी. आर. भद्री, डॉ. अन्धरुति शाह, डॉ. अनुरोध प्रभाकर, डॉ. बबीत बिहान, डॉ. पुष्पा झाबा, डॉ. अरविंद नारायण, डॉ. गोविंद कुमार, श्री प्रकाश बिजल्वाण, छात्र संघ अध्यक्ष श्री अरुण कुमार एवं महाविद्यालय के सभी कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
