राजकीय महाविद्यालय पौखाल (टि.ग.) में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा 17 अप्रैल से प्रारम्भ किए गए ‘दीक्षारंभ कार्यक्रम’ के अंतर्गत स्थापित नए अध्ययन केंद्र राजकीय महाविद्यालय पौखाल, टिहरी गढ़वाल में दिनांक 17 अप्रैल, 2026 को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर सुरेश चंद्र के मार्गदर्शन एवं अध्ययन केंद्र 15035 के सह संयोजक डॉ. अनुरोध प्रभाकर के निर्देशन मे एक दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का (हाईब्रीड मोड़) ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि ‘दीक्षा आरम्भ’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवीन शिक्षा नीति 2020 के तहत उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली, पाठ्यक्रम संरचना और ऑनलाइन अध्ययन प्रणाली से परिचित कराना है। जिसमें नवागंतुक छात्र-छात्राओं को संस्थान के नियमों व कार्य प्रणालियों तथा शिक्षकों आदि से परिचित कराकर उन्हें नए शैक्षणिक माहौल में सहज महसूस करना और सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करना है। इससे छात्रों को जानकारी व आत्मविश्वास जागृत होता है।
सहायक नोडल अधिकारी डॉ. अनुरोध प्रभाकर ने छात्रों को बताया कि विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से गुणात्मक शिक्षा को राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया इस कार्यक्रम द्वारा छात्रों को स्व-शिक्षण सामग्री, ऑनलाइन काउंसलिंग, असाइनमेंट और परीक्षा प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवीन छात्रों को मुक्त विश्वविद्यालय की अध्ययन प्रणाली से अवगत कराना है।

उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के नवीन प्रवेशार्थीयों सहित लगभग 60 से अधिक छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया। छात्रों को ई-लर्निंग पोर्टल, मोबाइल ऐप और स्टूडेंट सपोर्ट सर्विसेज के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी गण एवं नवागंतुक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अध्ययन केंद्र के सह संयोजक द्वारा किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *