आज दिनांक 29-03-2026 रविवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के सरंक्षक एवं प्राचार्य प्रो॰ (डॉ॰) डी॰एस॰ नेगी जी के दिशा निर्देशन में सत्र 2025-26 के लिए शिक्षक-अभिभावक संघ का गठन किया गया।
जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए श्री आशीष काला, उपाध्यक्ष पद पर श्री चंडीप्रसाद बेबनी, सह-सचिव पद पर श्री सूदन कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर श्री शान्तनु थपलियाल एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीमती रुचि देवी, श्री सुशांत, श्री आशीष सिंह का चयन किया गया।
मंच का संचालन अविभावक संघ के सचिव डॉ. विनोद सिंह ने किया। इस कार्यक्रम पी॰टी॰ए॰ के समिति सदस्य डॉ॰ सीमा कुमारी, डॉ॰ नवरत्न सिंह, डॉ॰ सुनीता नौटियाल, डॉ अंशिका बसंल, डॉ॰ बिशन लाल, डॉ॰ विजय लक्ष्मी, श्री शेखर मैठानी तथा अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
