पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के तत्वावधान में सूक्ष्मजीव विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिक संस्थान (सिपेट), डोईवाला, देहरादून का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया गया।
इस अवसर पर सिपेट के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के समीर पुरी द्वारा विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। विभागाध्यक्ष पंकज फुलारा ने सिपेट संस्थान का विस्तृत परिचय देते हुए उन्नत उपकरणों एवं प्रयोगशाला सुविधाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से प्लास्टिक तकनीक एवं निर्माण प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया, जहां उन्हें प्लास्टिक उत्पाद निर्माण प्रक्रिया, सीएनसी मशीन के कार्य सिद्धांत, प्रोग्रामिंग तथा मशीन लर्निंग आधारित संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रत्येक वर्कस्टेशन पर उपकरणों की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया।
सिपेट के निदेशक डॉ. पी. सी. पाधी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सिपेट से प्रशिक्षण प्राप्त कर अनेको युवा इस क्षेत्र में विदेशो में रोजगार कर संस्थान का नाम रौशन कर रहे, उन्होंने छात्रों से अपील की कि वह इस तकनीक से जुड़ कर अपना रोजगार प्रारम्भ कर सकते है I
विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश के निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत ने विद्यार्थियों को इस प्रकार के औद्योगिक अनुभव के महत्व पर प्रकाश डाला।
विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. एन. के. जोशी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के कौशल विकास एवं स्वरोजगार की दिशा में सहायक सिद्ध होंगे।
इस अवसर विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश के IQAC निदेशक प्रो गुलशन कुमार धींगरा ने बताया कि सिपेट तकनीकी एक ऐसा क्षेत्र है जो कौशल विकास और स्वरोजगार दोनों को मजबूत बनाता है और युवाओं को उद्योगों के लिए तैयार करता है। यह भ्रमण माइक्रोबायोलॉजी की संकाय सदस्य डॉ. बिंदु के नेतृत्व में यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
