आज दिनांक 28 मार्च 2026 को स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन रूड़की के एन एन एस सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन की शुरुआत प्रातः व्यायाम, प्रार्थना एवं लक्ष्य गीत के साथ हुई। इसके पश्चात स्वयंसेवियों द्वारा दैनिक गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित किया गया। आजके दिन महाविद्यालय के प्रबंधक श्री अरविंद सैनी के आवास, मतलबपुर में अभिलाषा आँख अस्पताल द्वारा नेत्र जांच हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के अनेक लोगों ने पहुँचकर अपनी आँखों की जांच करवाई और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया।

स्वयंसेवियों द्वारा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” एवं साक्षरता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक रैली निकाली गई, जिसके माध्यम से समाज में शिक्षा और बेटियों के महत्व का संदेश दिया गया।

साथ ही, स्वयंसेवियों ने घर-घर जाकर लोगों को नेत्र जांच शिविर में आने के लिए प्रेरित किया। बौद्धिक सत्र के अंतर्गत दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार श्री अर्जुन चौधरी द्वारा शिक्षा एवं सामुदायिक सेवा के महत्व पर प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात समाजशास्त्र के प्राध्यापक डॉ. राम कुमार ने एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवियों को समाज सेवा के प्रति प्रेरित किया, जिससे स्वयंसेवियों को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त हुई।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विकास कुमार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार एवं सह कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेनू कुमारी के निर्देशन में सफलतापूर्वक किया गया तथा इसमें समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com
