आज दिनांक 28-03-26 को राजकीय महाविद्यालय मंगलौर, हरिद्वार, उत्तराखण्ड के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का षष्टम दिवस की शुरुआत योगाभ्यास से हुई जिसमें सुनील कुमार योग प्रशिक्षक ने योग और प्राणायाम का अभ्यास कराया व संतुलित आहार लेने के लिए भी प्रेरित किया। तत्पश्चात स्वयंसेवीयों ने मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लिया।

इसके बाद बौद्विक सत्र शुरु हुआ जिसमें श्री मदन वर्मा प्राचार्य राजकीय इंटर कोलेज ने बताया कि संयम हमारे जीवन में अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होने अकबर और बीरबल की कहानी बताकर प्रेरित किया साथ ही उन्होंने दृष्टिकोण के बदलने के लिए कहा ताकि आप समाज को बदल सकें। साथ ही उन्होंने सफलता पाने के सूत्र बताये जिसमे सबसे जरूरी है जीवन का उद्देश्य बनाना।

तत्पश्चात् डा० दीपा शर्मा ने स्वंयसेवी को समय के महत्व के विषय मे बताया उन्होंने कहा कि समय ही सब कुछ है। यदि समय पर हमने आपने आपको नहीं चेताया तो हम पिछड़ जायेंगे।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ दीपा शर्मा, श्री सुनील कुमार, श्री प्रवीण शर्मा, श्री मदन वर्मा, श्री मनोज शर्मा, प्रिंयाशी, नैना शर्मा, उपासना, तहरीमा खुशी, प्रियंका आकाश, आरिफ विपिन व अन्य स्वयं सेवी उपस्थित रहे।


Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com
