राजकीय महाविद्यालय मंगलौर हरिद्वार: “राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई” के सात दिवसीय विशेष शिविर का पंचम दिवस

Spread the love

आज दिनांक 27/3/2026 को राजकीय महाविद्यालय मंगलौर हरिद्वार के “राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई” के पंचम दिन की शुरुआत व्यायाम से हुई जिसमें श्री सुनील कुमार योग प्रशिक्षक राजकीय महाविद्यालय मंगलौर ने योगाभ्यास के साथ-साथ उचित दिनचर्या के लिए बदलते मौसम के अनुसार किस तरह से योग, और आयुर्वेद से स्वस्थ रह सकते है बताया।

तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वंयसेवीयो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन, गीत, एवं नृत्य में भाग लिया उसके बाद बौद्धिक सत्र प्रारम्भ हुआ जिसमें श्री मदन शर्मा जी ने अनुशासन की सीख दी जिसमें उन्होने कहा कि अनु का अर्थ है, ‘आगे से’,  शासन का अर्थ है, ‘परिश्रम करना’।

तातपश्चात् डॉ निविंधिया शर्मा राजकीय महाविद्यालय मंगलौर हरिद्वार उत्तराखंड ने बताया की विशेष रूप से लड़कियो को किसी भी कार्य में हारना नही चाहिए प्रत्येक कार्य को पूरे परिश्रम के साथ पूरा करें और हमेशा सकारात्मक रहे, इसके बाद डा अनुराग राजकीय महाविद्यालय मंगलौर हरिद्वार इतिहास विभाग ने हनुमान जी का उदाहरण देकर स्वयं सेवियो को अपनी शक्ति से परिचित होने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा0 दीपा शर्मा, डा0 डा० अनुराग श्री प्रवीण शर्मा, श्री मदन डॉ निविंधिया शर्मा शर्मा, श्री मनोज शर्मा, श्री श्वेता शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *