नंदानगर (चमोली), दिनांक —26 /03/2026 आज शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय, नंदानगर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा गोद लिए गए ग्राम वादुक में विभिन्न जन-जागरूकता एवं समाजोपयोगी कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा गांव में योग के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से योगाभ्यास कराया गया। ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया।
इसके उपरांत स्वयंसेवकों ने *“वाइब्रेंट विलेज” विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें ग्रामीण विकास, आत्मनिर्भरता तथा स्थानीय संसाधनों के सदुपयोग का संदेश दिया गया। नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
साथ ही “विकसित भारत” के निर्माण हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें नागरिकों की भागीदारी, स्वच्छता, शिक्षा एवं डिजिटल सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान एक **बौद्धिक सत्र* का भी आयोजन किया गया, जिसमें अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रतिनिधि श्री भीम सिंह द्वारा *सामाजिक एवं आर्थिक समानता तथा युवाओं की भूमिका* पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि समाज के समग्र विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें जागरूक किया तथा सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी के संकल्प के साथ किया गया।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
