रुद्रप्रयाग : महाविद्यालय जखोली, रुद्रप्रयाग,उत्तराखंड में, दिनांक 25 मार्च 2026 दिन बुधवार को राजकीय महाविद्यालय जखोली, रुद्रप्रयाग,उत्तराखंड में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर दिन – दिन रात के तृतीय दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई,राजकीय महाविद्यालय जखोली (रूद्रप्रयाग ) के प्रभारी डॉ. सुभाष कुमार के निर्देशन में स्वयंसेवियों ने इंद्रनगर महाविद्यालय लिंक मार्ग पर सघन स्वच्छता अभियान चलाया।
बौद्धिक सत्र में रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ शहर से प्यारे फाउंडेशन GAIL से आई हुई डॉ अंजलि और उनकी टीम ने छात्राओं को बालिकाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं के संबंध में नैदानिक जानकारियां प्रस्तुत की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भी अपनी-अपनी समस्याएं साझा करते हुए उनके समाधान प्राप्त किये।
बौद्धिक सत्र में ही समाजसेवी एवं राजनेता श्री कमलेश उनियाल मीडिया सह प्रभारी उत्तराखंड भाजपा टीम संघ महाविद्यालय में पधारे उन्होंने स्वयंसेवियों को सफलता किस प्रकार से प्राप्त की जा सकती है विषय पर व्यापक रूप से चर्चा की उनके साथ शंभू प्रसाद उनियाल पूर्व प्रधान देवल, राम रतन पवार पत्रकार, सतीश प्रसाद भट्ट, मोहित बिष्ट और पूर्व छात्र अंकित कुमार ने स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन किया।
बाद में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुभाष कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
