महाविद्यालय अगरोड़ा में एक विचार संगोष्ठी का आयोजन

Spread the love

शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल टिहरी गढ़वाल, महिला उत्पीड़न निवारण समिति के द्वारा महाविद्यालय के सभागार में “भारत में राजनीतिक क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की वर्तमान स्थिति”विषय पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० के०एस० जौहरी जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सीमा (असिस्टेंट प्रोफेसर) हिंदी, द्वारा की गई।

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता श्री रमेश चन्द्र (असिस्टेंट प्रोफेसर )राजनीति विज्ञान, द्वितीय वक्ता श्री सचिन सिंह (प्रयोगशाला सहायक) भूगोल, एवं इस कार्यक्रम में सभी प्राध्यापक कर्मचारी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन महिला उत्पीड़न निवारण समिति के संयोजक श्रीमती सीमा (असिस्टेंट प्रोफेसर) हिंदी द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन करने के उपरांत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *